जमीन की मालियत कैसे देखे : यदि आप किसी जमीन को खरीदते या बेचते हैं. तो आपको उस जमीन की मालियत कितनी है, यह पता होनी चाहिए. क्योंकि आपको जमीन की मालियत के अधार पर ही किसी जमीन की रजिस्ट्री करवाते समय सभी शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैं. किसी जमीन की मालियत कितनी हैं इसको पता करने के लिए आप रजिस्ट्री ऑफिस में जाकर भी पता लगा सकते हैं. या अपने घर बैठे ही बिहार राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपने मोबाइल या कम्पूटर द्वारा चेक कर सकते हैं.
इस पोस्ट में जमीन की मालियत ऑनलाइन कैसे चेक करते हैं. उसकी पूरी प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप यहाँ पर दी गई हैं. इस लेख को अंत तक जरुर पढ़ें जिससे आप खुद से जमीन की मालियत को अपने घर बैठे ही ऑनलाइन निकाल सकें.
जब भी पहले किसी भी जमीन का मालियत के बारे में जानकारी चाहिए होती थी. तो हमलोगों को पटवारी / कर्मचारी या अंचल का चक्कर लगाना पड़ता था. लेकिन जब से बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा दी हैं. तब से Jamin Ki Maliyat की जानकरी आसानी से घर बैठे ही मिल जाती हैं.
किसी जमीन की मालियत क्या होता हैं?
मालियत अरबी भाषा का शब्द हैं. जिसका तात्पर्य किसी वस्तु की वास्तविक मूल्य से हैं. किसी जमीन का मालियत का मतलब हैं. की उस जमीन का वास्तविक मूल्य कितना हैं. जिस पर उस जमीन की रजिस्ट्री कराई जा सकती हैं. क्योंकि मालियत के अधार पर ही सभी रजिस्ट्री चार्ज और स्टाम्प ड्यूटी शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैं.
वर्तमान में मालियत का मतलब जमीन का सर्किल रेट (MVR) से हैं. यह किसी भी जमीन का सरकार द्वारा तय किया गया एक न्यूनतम वास्तविक मूल्य होता हैं. जब जमीन की खरीद बिक्री होती हैं. तब इसी सर्किल रेट MVR मूल्य के अधार पर क्रेता को जमीन खरीदते समय रजिस्ट्री चार्ज और स्टाम्प ड्यूटी शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैं.
जमीन की मालियत कैसे देखे?
बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारिक वेबसाइट से जमीन की मालियत ऑनलाइन कैसे निकालते हैं. इसकी पूरी प्रक्रिया नीचे स्टेप बाई स्टेप दी गई हैं.
- जमीन का सर्किल रेट को ऑनलाइन देखने के लिए आपको सबसे पहले बिहार राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के ऑफिसियल पोर्टल http://bhumijankari.bihar.gov.in/BiharPortal/Home.aspx पर जाना होगा.
- जब वेबसाइट Open हो जाती हैं. आपको होम पेज पर “View MVR” का सेक्शन दिखाई देगा. प्रोपर्टी या जमीन का सर्किल रेट जानने के लिए View MVR पर क्लिक करें.

- इस पेज पर आपसे कुछ विवरण को दर्ज करने हैं. इन सभी को सही से दर्ज कर दें. जैसे –
- पंजीकरण कार्यालय (Registration Office)
- मंडल का नाम (Circle Name)
- मौजा / थाना संख्या (Thana Code)
- प्रकार (Land Type)

- आपने जो उपर में डिटेल दर्ज किया हैं. उसका MVR (Minimum Value Register) क्या हैं. उसकी पूरी लिस्ट ओपन हो जाती हैं. इस लिस्ट में आपको जमीन के प्रकार के अधार पर जमीन का रेट अलग – अलग दिखाई देता हैं जैसे –
- Commerical N.H
- Commerical Gramin Road
- Residentaial Gramin Road
- Commercial
- Residential
- Dhanhar etc.

आप जो जमीन या प्रोपर्टी खरीद रहें हैं. तो आपको जब उस जमीन का MVR (Minimum Value Register) जब पता चल जाता हैं. तब आप आसानी से गणना कर पाते हैं. की उस जमीन या प्रोपर्टी को जब आप रजिस्ट्री कराते हैं. तब उस पर आपको कितनी रजिस्ट्री फी स्टाम्प ड्यूटी और अतरिक्त शुल्क देना पड़ेगा.
वर्तामान समय में रजिस्ट्री फी सर्किल रेट (MVR) का 2 प्रतिशत और स्टाम्प ड्यूटी MVR का 6 प्रतिशत हैं. अतिरिक्त शुल्क (Additional Stamp Duty) MVR का 2 प्रतिशत होता हैं. जो ग्रामीण क्षेत्र पर नहीं लगता हैं. यह सिर्फ शहरी क्षेत्र पर लगता हैं.
Jamin Ki Maliyat (FAQ)
मालियत का मतलब क्या होता हैं?
मालियत अरबी भाषा का शब्द हैं. जिसका तात्पर्य किसी वस्तु की वास्तविक मूल्य से हैं.
जमीन की मालियत क्या हैं?
वर्तमान में जमीन की मालियत का तात्पर्य जमीन का सर्किल रेट (MVR) से हैं. यह किसी भी जमीन का सरकार द्वारा तय किया गया एक न्यूनतम वास्तविक मूल्य होता हैं. जब जमीन की खरीद बिक्री होती हैं. तब इसी सर्किल रेट MVR मूल्य के अधार पर क्रेता को जमीन खरीदते समय रजिस्ट्री चार्ज और स्टाम्प ड्यूटी शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैं.
मालियत कैसे निकले?
मलियत पता करने के लिए आप रजिस्ट्री ऑफिस में जाकर भी पता लगा सकते हैं. या अपने घर बैठे ही बिहार राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपने मोबाइल या कम्पूटर द्वारा चेक कर सकते हैं.